यमुनानगर मे बीजेपी ने खोला ' यमुना कमल ' के नाम से कार्यालय

यमुनानगर में बीजेपी ने खोला  ' यमुना कमल ' के नाम से कार्यालय का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री चो कँवर पाल , यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा व अन्य कई नेताओं और कार्यकर्ताओ के साथ किया गया। यमुनानगर के खुले इस कार्यालय मे  भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देना का काम किया जायेगा।

||Delhi||Nancy Kaushik||यमुनानगर में बीजेपी ने खोला  ' यमुना कमल ' के नाम से कार्यालय का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री चो कँवर पाल , यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा व अन्य कई नेताओं और कार्यकर्ताओ के साथ किया गया. यमुनानगर के खुले इस कार्यालय मे  भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देना का काम किया जायेगा।
बता दे कि यमुनानगर मे यह दूसरा भाजपा कार्यालय खोला गया, इससे पहले जगाधरी  मे भाजपा कार्यालय खोला गया था. अब यमुनानगर के इस कार्यालय मे आमजन की समस्याएं सुनी जाएगी तो वहीं इस कार्यालय मे अब भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने का काम किया जाएगा. वहीं पर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जैसे-जैसे पार्टी का काम बढ़ा है तो कार्यालयों की भी जरूरत बढ़ने लगी।
यमुनानगर की जनता को बधाई देते हुए ओपी  धनखड़ ने कहा कि यमुनानगर के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है. भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुकी है यह यमुनानगर में ही नहीं पूरे हरियाणा में कार्य चल रहा है।विपक्षी दलों की तो अभी तक प्रदेश बॉडी तो दूर जिला व ब्लॉक तक नहीं बनी है और हमारे कार्य लगभग पूरा  हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी के आधार पर वह चुनाव पर जाएंगे, मजबूत भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया है उन्होंने हर घर सुविधाएं दी हैं और 2024 में लोकसभा की 10 की 10 सीटें की जीतेगी और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।